फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कीरपिंड में ग्रिड स्टेशन बनाने की मांग

विज्ञापन
एक्सईएन पीडी सिंह को भूमि के दस्तावेज देते हुए बीडीसी शर्मा दिलीप कुमार व सरपंच आदि।
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के गांव कीरपिंड में जल्द ग्रिड स्टेशन बनाने की मांग की गई। ताकि लोगों को बिजली की समस्या का समाधान हो जाए। बुधवार को ग्रिड स्टेशन के लिए चयनित की गई भूमि के दस्तावेज बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार की मौजूदगी में सरपंचों व पंचों ने एक्सईएन पीडी सिंह को सौंपे।
विज्ञापन

दलीप कुमार ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से जल्द ग्रिड स्टेशन का निर्माण शुरू किया जा रहा है, जिससे लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रिड स्टेशन के लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। अब गांव कीरपिंड में जगह का चयन किया गया है। चेयरमैन के अनुसार 2.1 कनाल जगह में ग्रिड स्टेशन बनाया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि ग्रिड स्टेशन का निर्माण होने से बिजली समस्या से राहत मिलेगी और उम्मीद है कि मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर कई पंचायतों के सरपंच व भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें