परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों ने बिजली विभाग पर समय पर बिजली बहाल नहीं करने पर नाराजगी जताई लोगों का कहना था कि यह एक बार की बात नहीं बल्कि कटौती के बाद हर बार ऐसा होता है। स्थानीय निवासी बलवान सिंह का कहना था कि रविवार को विभाग की तरफ से सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कटौती की सुचना थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दोपहर 1 बजे बिजली बहाल हुई। गर्मी से छोटे बच्चों का बुरा हाल रहा। दूसरा लॉकडाउन की वजह से वह बाहर भी नहीं निकल पाए। उन्होंने विभाग से समय पर बिजली बहाल करने की मांग की। संवाद