बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललित शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पौनी, जिला रियासी जम्मू के एक होटल में कर्मचारी था। किसी काम से वह मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 बीजे 1006 से विजयपुर की ओर जा रहा था। सिडको चौक में उसकी टक्कर ट्रक नंबर जेके 02 सीजे 5230 से हो गई। इससे वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर इकट्ठा भीड़ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत उसे जीएमसी भेज दिया। उधर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद