फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रियों के लिये खुशखबरी, श्रद्धालुओं के लिए हुई ये बड़ी घोषणा

Tue, 27 Dec 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अगर आप वैष्णों देवी आने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। इस सेवा के शुरू होने के बाद माता वैष्णों के दर्शन के लिए आने वाले दूर दराज के इलाकों के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होने जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक महीने के लिए रद्द की गई बेगमपुरा एक्सप्रेस को दोबारा बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन बनारस और जम्मू तवी से तीन-तीन दिन चलेगी। इसके चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बनारस से चलकर ट्रेन सोमवार सुबह जम्मू पहुंचेगी। 

पिछले दिनों कोहरे के कारण रेल सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई थी और इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू तक चलने वाली चार ट्रेनों को एक महीने के लिए रेलवे ने रद्द किया था। इसमें तीन साप्ताहिक ट्रेनें थी तो एक 12237-12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस दैनिक ट्रेन भी शामिल थी। ट्रेन रद्द किए जाने के कारण जम्मू, पंजाब, उत्तर प्रदेश के हजारों लोग प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों पर चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस

जम्मू स्टेशन से चलेगी ट्रेन - फोटो : File Photo
ट्रेन को 16 से लेकर 24 दिसंबर तक रेलवे ने पूरी तरह से रद्द रखा। अब फिर से रेल यातायात में थोड़ा सुधार होने पर इसको सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। 25 दिसंबर से यह ट्रेन तीन दिन के लिए चलेगी।

रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को यह बनारस से रवाना होगी, जबकि सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह जम्मू से बनारस के लिए चलेगी। आज यह ट्रेन बनारस से अपने तय समय से रवाना हो चुकी है और सोमवार को 11:25 पर इसके जम्मू पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें