माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी
- फोटो : File Photo
अगर आप वैष्णों देवी आने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। इस सेवा के शुरू होने के बाद माता वैष्णों के दर्शन के लिए आने वाले दूर दराज के इलाकों के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होने जा रही है।
दरअसल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक महीने के लिए रद्द की गई बेगमपुरा एक्सप्रेस को दोबारा बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन बनारस और जम्मू तवी से तीन-तीन दिन चलेगी। इसके चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बनारस से चलकर ट्रेन सोमवार सुबह जम्मू पहुंचेगी।
पिछले दिनों कोहरे के कारण रेल सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई थी और इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू तक चलने वाली चार ट्रेनों को एक महीने के लिए रेलवे ने रद्द किया था। इसमें तीन साप्ताहिक ट्रेनें थी तो एक 12237-12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस दैनिक ट्रेन भी शामिल थी। ट्रेन रद्द किए जाने के कारण जम्मू, पंजाब, उत्तर प्रदेश के हजारों लोग प्रभावित हुए थे।