हक्कू स्टेडियम में अयोजित साइकिल रैली के दौरान मौजूद सदस्य फोटो एसो.
जम्मू। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जम्मू-कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। रैलियां जम्मू, उधमपुर और बड़गाम जिले में हुईं। इनमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों, युवाओं और महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। जम्मू में आयोजित रैली को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में मुख्य खेल अधिकारी अनीशा वानी ने रवाना किया। सीआरएफ के अतिरिक्त कमांडेंट 76 बटालियन मोहन श्याम विशेष अतिथि रहे। रैली केके हक्कू स्टेडियम से शुरू हुई और जम्मू शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरी। ब्यूरो