फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूमि विवाद में घर में घुसकर किया हमला,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रविवार देर रात भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर किए गए हमले में 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों को कथित तौर पर नशीला स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल जरनैल सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

घायलों की पहचान जरनैल सिंह (42), पुत्र हरबंस सिंह, निवासी खानपुर (राजबाग) के रूप में हुई है। वहीं नशीले स्प्रे की चपेट में आए गुरसेवक सिंह (14), एकमप्रीत सिंह (11) दोनो पुत्र जरनैल सिंह व जशनप्रीत सिंह (24), पुत्र लाल सिंह, निवासी बटाला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव के कुछ लोगों से उनकी भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि रात करीब एक बजे कुछ लोग घर की जाली तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने पहले नशीला स्प्रे छिड़ककर गुरसेवक, एकमप्रीत और जशनप्रीत को बेहोश कर दिया। जिसके बाद जरनैल सिंह पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल जरनैल सिंह अचेत होकर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि करीब आधे घंटे बाद होश आने पर उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

राजबाग पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें