फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भोलेनाथ क्रिकेट क्लब तीसरी बार बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुल 32 टीमों सहित 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

कोट भलवाल। लोअर जंडियाल पंचायत मथवार ब्लॉक के चक सिंघा ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच करवाया गया। यह टूर्नामेंट सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू चिब की ओर से करवाया गया। इसमें कुल 32 टीमों सहित 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता व कठार अपर पंचायत के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह उपस्थित रहे। फाइनल मैच महादेव क्रिकेट क्लब और भोलेनाथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। भोलेनाथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। महादेव क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 81 रन बनाए और सभी विकेट खो दिए। महादेव क्रिकेट क्लब के मोहित ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भोलेनाथ क्रिकेट क्लब के देवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र पांच रन देकर पांच विकेट लिए। भोलेनाथ क्रिकेट क्लब ने 10वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया, जबकि उन्होंने केवल 6 विकेट खोए। किरपाल ने सबसे अधिक 26 रन बनाए, जबकि महादेव क्रिकेट क्लब के राजिंदर ने तीन विकेट लिए। देवा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अपर जंडियाल पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, कांग्रेस राज्य सचिव ठाकुर होशियार सिंह, बाबू खान और अन्य गणमान्य कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें