जम्मू। ऑपरेशन कामधेनु के तहत नगरोटा पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। दो वाहनों से 18 मवेशियों को मुक्त करवाया है।
नगरोटा पुलिस ने बन टोल प्लाजा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने जेके03जी-4627 नंबर का ट्रक रोका जिसमें 16 मवेशी थे। पुलिस ने ट्रक के चालक जाकिर फियाज निवासी कुलगाम को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य वाहन जेके02सीएस 4092 को रोका जिसमें दो वाहन थे, हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने आईपीएसी के तहत दो एफआईआर नगरोटा पुलिस थाने में दर्ज की है। ब्यूरो