फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: पहलगाम के दोषियों को सजा देंगे भोले बाबा...हम उनसे यही मांगने आए हैं; अमरनाथ यात्री बोले बेखौफ

Sat, 05 Jul 2025 02:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लखनऊ से आए 24 श्रद्धालुओं का दल अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम पहुंचा और भोलेनाथ से 22 अप्रैल की घटना के दोषियों को सजा देने की अरदास की। श्रद्धालुओं ने कहा कि डर उन्हें नहीं, दहशतगर्दों को होना चाहिए।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में सब सामान्य है, लोग आ रहे हैं, जा रहे हैं, ठहर रहे हैं। हां, यहां आने पर याद आ जाती है 22 अप्रैल की तारीख। ये कहना है लखनऊ से 24 लोगों को ग्रुप में आए चंद्र प्रकाश सिंह का। गुरुवार को चंद्र अपने साथियों मयंक, पवन, वशशाल, दीपक, सोमी, शिवांशी और अन्य के साथ जम्मू से होकर पहलगाम पहुंच गए। शुक्रवार को पहले शिव मंदिर में दर्शन किया, उसके बाद निकल पड़े आगे।

विज्ञापन


लखनऊ के मूल निवासी चंद्रप्रकाश ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अपने यात्रा से जुड़े अब तक के अनुभव साझा किए। कहते हैं कि पहलगाम के दोषियों को सजा तो भोले देंगे। हम तो उनसे यही मांगने आए हैं। शनिवार को भोर में हम दर्शन करने निकलेंगे।

यहां आने के फैसले के सवाल पर कहते हैं कि डरना किस बात का है। डरना तो दहशतगर्दों को चाहिए। मयंक और पवन कहते हैं कि हम लोग लगातार 12 साल से आ रहे हैं। हर साल बायसरन जरूर जाते थे, इस बार वहां जाना मना है। उसे न देख पाने का मलाल जरूर रहेगा। 
विज्ञापन


हर कदम पर सुरक्षा और सुविधासोमी और शिवांशी कहती हैं कि जिस होटल में हम रुके हैं, उसके ठीक सामने बंकर बना है। इसी तरह हर कदम पर यहां सुरक्षाकर्मी चौकस हैं। सुना है कि काफी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, हम लोग इंतजार कर रहे हैं, कि कल यात्रा के दौरान उसे देखें।

खूब हो रहा मोलभाव
चंद्र प्रकाश बताते हैं कि इन दिनों होटल वालों से खूब बार्गनिंग चल रही है। हर बार वे मनमाना किराया वसूल लेते थे, इस बार वे ग्राहक से जबरदस्ती नहीं कर पा रहे हैं। हम लोगों को भी 3500 वाले कमरे 2000-2000 हजार में मिल गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें