भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। बारिश के बीच 21 किलाेमीटर की पदायात्रा की गई। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पहले दिन की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी नई दिल्ली को रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने 21 किलोमीटर की यात्रा में भाग लिया था। भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में दूसरा दिन है। कठुआ जिले में यात्रा बारिश के बीच भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
इसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा सुबह आठ बजे हटली मोड से शुरू हुई। इसे बाद कालीबड़ी, पल्ली मोड़ से होते हुए बरनोटी तक पहुंची। परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्होंन राहुल गांधी के साथ करीब 30 मिनट बात की।
बरनोटी में पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले सुबह के साथ शिवसेना नेता संजय राउत ने पदायात्रा में भाग लिया। पत्रकार वार्ता में जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रही है।
विज्ञापन
कल यानी 21 जनवरी को यात्रा का चडवाल में ही ठहराव है। यात्रा 22 को सुचारु तरीके से चलेगी इसमें राहुल गांधी भाग लेंगे। उधर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता की गई है।