पौनी में करवाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
- फोटो : REASI
पौनी। नगर के अपर बाजार में स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में महानवमी के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, रियासी के कालिका माता मंदिर में भी महानवमी को माथा टेकने आने वाले लोगों की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर में कंजक पूजन भी किया गया। मुहूर्त के अनुसार लोगों ने घरों में लगाई साख का चंद्रभागा दरिया में विसर्जित किया। संवाद