फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कालका माता मंदिर में लगाया भंडारा

Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
कालका माता मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
रियासी। नगर के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में रविवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में श्री रामायण पाठ की शुरुआत हुई और रविवार सुबह रामायण पाठ का समापन आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन

मंदिर में स्थित मां कालका की प्राकृतिक प्राचीन पिंडी की सुबह पूजा की गई। इसके बाद कंजक पूजन कर भंडारे की शुरुआत हुई। भंडारे में रियासी नगर के अलावा आस पास के गांव के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। दीपू खजुरिया एंड पार्टी की तरफ से मंदिर परिसर में माता के भजन गाए। प्रसाद ग्रहण करने से पहले माता के दर्शनों को भीड़ उमड़ी और लोगों ने कतारों में खड़े होकर बारी का इंतजार किया। पुजारी बलवंत राज ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष भंडारा करवाया जाता है। रविवार को भी हुए भंडारे में काफी लोग पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें