रियासी के महादेव मंदिर में भंडारे में उमड़ी भीड़।
रियासी। वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में शुक्रवार को बाली बिरादरी की तरफ से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में बनी यज्ञशाला में शुक्रवार सुबह पूजा व हवन पंडित राकेश कुमार शर्मा ने करवाया। इसमें बाली बिरादरी के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। मंत्रोच्चारण के बाद सभी ने एक साथ पूर्णाहुति दी। दोपहर को भंडारे की शुरुआत कर लोगों को प्रसाद बांटा गया। भंडारे में रियासी के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। संवाद