फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेज की टॉपर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के नीला डब क्षेत्र में संदिग्ध हाल में जहरीला पदार्थ खाने से कॉलेज की टॉपर रही छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके उपरांत परिजन उसे उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी ले आए। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे रियासी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। इस दौरान देर रात को युवती ने दम तोड़ दिया। पौनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सरकारी डिग्री कॉलेज की थर्ड सेमेस्टर की टॉपर रह चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें