फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीमद्भागवत मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का भंडार है

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री राधा कृष्ण मंदिर पटेल नगर में गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर संयोजक विशन दास शास्त्री ने परिवार सहित परम पूज्य संत सुभाष शास्त्री का व्यास पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताते हुए कथा का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन


कथा के दौरान संत सुभाष शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का भंडार है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में धर्म, सदाचार, भक्ति और सत्संग का विशेष महत्व है। भागवत कथा का श्रवण मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनता है।उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करता है, लेकिन वास्तविक सुख और शांति उसे प्रभु की भक्ति तथा सत्संग से ही प्राप्त होती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में मंत्रमुग्ध होकर प्रवचन सुनते रहे। मंदिर परिसर में जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें