बीएड में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू यूनिवर्सिटी ने बीएड दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राइवेट कालेज में बीएड में दाखिला लेने के लिए पच्चीस अगस्त तक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
डायरेक्टर कालेजेज आफ एजुकेशन की ओर से पांच अगस्त से आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि जारी की गई थी।
शहर और अन्य इलाकों में स्थित बीएड कालेजों में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी आनलाइन प्रक्रिया के जरिए अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
एप्लीकेशन फार्म की फीस 1500 रुपए
आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद विद्यार्थी अपने मनपसंद कालेज मिलने के बाद अपना दाखिला पत्र जमा कर अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
दाखिला कार्यक्रम
एप्लीकेशन फार्म की फीस - 1500 रुपए
मेरिट कब आएगी - 26 अगस्त, सुबह दस बजे
एडमिशन के लिए चालान और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें - 26 अगस्त से एक सितंबर तक
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
सीट खाली रहने की सूरत में 100 रुपए लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें - 2 सितंबर से 14 सितंबर तक
मेरिट कब आएगी - 15 सितंबर, सुबह दस बजे
लेट फीस वाले कैंडीडेट चालान और एडमिट कार्ड आदि डाउनलोड करेंगे - 16 से 20 सितंबर तक
मैनेजमेंट कोटा में खाली सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन होंगे - 21 से 30 सितंबर तक
हेल्पलाइन नंबर - 7726068550, 7726068551, 7726068552
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।