फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में रोड शो कर दिखाई जम्मू-कश्मीर पर्यटन स्थलों की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पर्यटन निदेशालय और जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स की ओर से पर्यटकों को लुभाने के लिए अमृतसर में रोड शो का आयोजन किया गया। शो में जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों की सुंदरता, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की खूबसूरती दिखाई गई।
विज्ञापन

रोड शो से पहले पत्रकार वार्ता में श्री अमरनाथ यात्रा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष किरण वात्तल ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया। वहीं कहा कि जम्मू टूरिस्ट सर्किट में महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं के साथ अति सुंदर पर्यटन स्थल भी हैं। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ शाहदरा शरीफ, शंकराचार्य मंदिर, खीर भवानी, हजरत बल, मानसर झील, डल झील सहित अन्य धर्म स्थलों और विरासती केंद्रों का दौरा करने की पर्यटकों से अपील की।
पर्यटन संघ जम्मू के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों के बारे में, सतयुग, त्रेता युग और द्वापर युग से
अनकही और दुर्लभ किंवदंतियों के बारे में बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला और पंजाब के लोगों को आमंत्रित करते हुए जम्मू-कश्मीर की सुंदरता का आनंद लेने की अपील की।
विज्ञापन

सरदार अमरीक सिंह और बीबी कोतवाल ने जम्मू के उत्कृष्ट रेल, सड़क और हवाई संपर्क के बारे में बताया। मुख्य अतिथि केएल मल्होत्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की वास्तविक सुंदरता और पर्यटन क्षमता दिखाने के लिए देश भर में रोड शो आयोजित करने की पहल काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें