फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए बीट बूथ प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस उपमंडल अखनूर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा और राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए एक अद्वितीय पहल ''''बीट बूथ'''' प्रणाली की शुरुआत की है। पुलिस की पहुंच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी पुलिस स्टेशनों के प्रत्येक बीट में ये बीट बूथ नामित किए जा रहे हैं। इससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और गतिशीलता भी सुनिश्चित होगी क्योंकि इन बीट बूथों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा दौरा करेंगे। पुलिस उपमंडल अखनूर ने 14 बीट बूथ स्थापित कर दिए हैं। कुल 35 बीट बूथ स्थापित होने हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र विशाल और दूर होने के कारण उन्हें प्रभावी रूप से नियंत्रित करना मुश्किल होता है। यह बीट बूथ प्रणाली पुलिस की ग्रामीण गश्त को बढ़ाएगी। जनता की सक्रिय भागीदारी से निगरानी में मदद मिलेगी।


बीट बूथ पर आम जनता की सहायता के लिए ''''अपना पुलिस स्टेशन डायल करें'''' और ''''अपना पुलिस उपखंड डायल करें'''' के प्रावधान के तहत सभी गांवों और मोहल्लों की विस्तृत जानकारी और संपर्क नंबर भी होंगे। बीट संख्या और अन्य विवरणों का उल्लेख करने वाले बोर्ड एसपी ग्रामीण ब्रिजेश शर्मा की देखरेख में एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा और थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद द्वारा लगाए गए हैं। बीट बूथों की नियुक्ति का उद्देश्य ग्राउंड स्तर पर पुलिस को मजबूत करना और जनता की शिकायतों का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें