विजयपुर। सांबा पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत दो कुख्यात अपराधियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिली निवासी रंधावा कॉलोनी तहसील विजयपुर जिला सांबा और सुनील शर्मा निवासी गगोर तहसील विजयपुर जिला सांबा के रूप में हुई है। दोनों कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
दोनों आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों में बार-बार संलिप्तता के बाद जिला मजिस्ट्रेट सांबा द्वारा हिरासत के आदेश जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों को जिला जेल जम्मू भेज दिया है।