पौनी। कस्बे में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों का फायदा आज भी लोग उठा रहे हैं। सात साल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीनी स्तर पर काम नहीं हुए हैं। सिर्फ नारे व जुमलेबाजी कर लोगों को बरगलाने का प्रयास हो रहा है। कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम किए हैं। मौजूदा समय में जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, जोकि गलत है। इसका वह विरोध करते है।
बैठक में लोगों की समस्याएं भी सुनीं गई और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर हल करवाने का आश्वासन दिया है। मौके पर कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिनका हार पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में रनसू और भांवला से आए कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।