जम्मू। नगरोटा उपचुनाव में ड्यूटी पर तैनात बीडीओ को बीच सड़क थप्पड़ मारने के आरोपी डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। बीडीओ अजहर खान को गांधी नगर में डीएसपी सुनील सिंह ने थप्पड़ मारा था। गृह विभाग के आदेश में आईजी जम्मू भीम सेन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने कहा है कि डीएसपी सुनील सिंह के खिलाफ आरोप की जांच की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी हिमांशु महाजन को प्रिसाइडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अधिकारी को एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गांधी नगर में एसडीपीओ सुनील सिंह को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया था- ब्यूरो