फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास का श्रीनगर में भव्य स्वागत

Wed, 15 Oct 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथुन मन्हास का मंगलवार को श्रीनगर में भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एसके स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के सदस्य, जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के खिलाड़ी, नवोदित क्रिकेटर और हजारों समर्पित प्रशंसक इस दौरान एकत्रित हुए। प्रशंसकों ने पुष्पवर्षा की, पटाखे फोड़े और मन्हास को रंग-बिरंगी मालाओं और फूलों के गुलदस्तों से लाद दिया। जेकेसीए के सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता सहित वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने औपचारिक रिबन काटकर उनका औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन

अपने भावुक संबोधन में जेकेसीए के पदाधिकारियों ने इस अवसर को घाटी की खेल यात्रा में एक मील का पत्थर बताया। मन्हास ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश के हर क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में निवेश करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें