फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूमधाम से मनाया बावा लाल दयाल का जन्मदिन

Sat, 01 Feb 2025 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम हरि मंदिर शिव घाट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। ब्रूटा मंडी स्थित बावा लाल दयाल मंदिर में शुक्रवार को बाबा लाल दयाल का 700वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आयोजित अनुष्ठानों में शामिल हुए। इसकी तैयारियां कई दिनों से जारी थीं। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था।
फूलों की मालाओं और रोशनी से मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दिया गया था। इसकी भव्यता देखते बनी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। दिन भर मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन


टीम हरि मंदिर शिव घाट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें तरसेम डोगरा, राहुल डोगरा, कुलदीप शर्मा, रमन बिल्ला, नीतीश अबरोल, अशोक कुमार, अशोक वर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस कैंप में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।

दोपहर के समय कंजक पूजन किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन कपूर ने बावा लाल दयाल के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2011 में अखनूर में बावा की मूर्ति स्थापित की गई थी। तब से यहां हर वर्ष उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के प्रधान मदन कपूर, केशियर विजय कुमार, रमेश भाटिया, गुलशन भाटिया, नरेश आनंद, गोपाल शर्मा, सवर्ण सिंह मन्हास, सत पाल शर्मा और जुगल किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें