मिनी ग्राउंड परेड में बास्केटबाल मुकाबले में गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी
जम्मू। जेएंडके मास्टर गेम एसोसिएशन ने जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से रविवार को मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में बास्केटबाल के 40 से अधिक उम्र की वेटरन खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) के लिए राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आयोजन किया। पहला मैच प्रताप गढ़ बास्केटबाल टीम बनाम बल्लावर टीम के बीच खेला गया, जिसमें प्रताप गढ़ ने 21-19 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में रिहाड़ी को हरा जानीपुर टीम ने जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आयोजन खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल और मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ के मार्गदर्शन में ग्राउंड के प्रबंधक सतपाल सिंह काला (एएफसी ए लाइसेंस फुटबॉल कोच) और नीति कौर खालसा की देखरेख में किया गया। मुख्यातिथि अक्षय खजूरिया डीएसपी (संयुक्त सचिव) जेएंडके एमजीएजे, धीरज नागपाल (महासचिव) जेएंडके एमजीएजे और डिवीजन खेल अधिकारी जम्मू और विशिष्ट अतिथि आशुतोष शर्मा थे। अंत में नीति कौर खालसा ने धन्यवाद दिया। उन्होंने सचिव खेल परिषद और आयोजनों के सहयोग और खेल परिषद टीम की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए।