उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के सोपोर में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के जीएमसी बारामुला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उपचार चल रहा है।