बारामुला। उरुसा उरूसा चौकी की पुलिस ने एक युवती को ढूंढने के बाद रविवार को उसे परिजनों को सौंप दिया। नवारुडा सुंगरेया की रहने वाली नगिना फातिमा ने अपनी बेटी सनम फातिमा (18) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे बेटी कूड़ा फेंकने निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई मोहम्मद सादिक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मंजूर अहमद और महिला कांस्टेबल इंशा बानो को फातिमा की तलाश मेंं लगाया। काफी प्रयास के बाद उसे क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवती अपनी मर्जी से कहीं जा रही थी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
-