बडगाम। बडगाम जिले के बीरवाह के वटालपोरा गांव में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय फिदा हुसैन डार पुत्र मोहम्मद रफीक डार की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बच्चा गलती से चलते हुए ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
-