फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बारामुला पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की कोकीन, चार गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
कोकीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारामुला पुलिस ने वीरवार को करोड़ों की कोकीन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छह किलो कोकीन पकड़ी गई है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। 

विज्ञापन


एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बारामुला पुलिस ने ओल्ड टाउन बारामुला से चार संदिग्धों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नरकोटिक्स के छह पैकेट बरामद किए। इसमें छह किलो कोकीन निकली। 

पकड़े गए लोगों की शिनाख्त गुलनार पार्क के बिलाल मीर, सैयद करीम के रफीक सोफी, आजाद गंज के तारिक भूरू और आहान गांदरबल के शबीर अहमद मीर के तौर पर हुई है। पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें