फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामूला में सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा, लश्कर के इशारे पर किया हमला

Tue, 01 Sep 2020 07:06 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों द्वारा सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान मानव और तकनीकी खुफिया सूचना के आधार पर 46 आरआर और 53 सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


जांच अभियान के दौरान दो संदिग्ध फैयाज अहमद कुमार और अकीब शरीफ भट को हिरासात में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने लश्कर के आतंकवादियों के कहने पर यह हमला किया था। 

हमला करने का उद्देश्य बारामूला में शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ना और युवाओं को आंतकवाद में लाना था। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। फैयाद अहमद पर 37 एफआईआर दर्ज हैं। उसे सात बार पहले भी पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


जबकि अकीब भट के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं। जांच के अनुसार आरोपियों का उद्देश्य बारामूला में उग्रवाद को पुनर्जीवित करना था। हमले के लिए उन्हें सीमा पार से निर्देशित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में बड़ी सफलता है। मामले में अभी जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें