दो साथियों के साथ मिलकर राइफलमैन कैसर ने आतंकियों को खदेड़ा, पांच मिनट तक किया डटकर मुकाबला
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। बारामुला जिले के गुलमर्ग में नागिन पोस्ट के नजदीक बूटापथरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अनंतनाग से सैन्य जवान कैसर अहमद ने अपने दो साथी जवानों के साथ मिलकर दहशतगर्दों का डटकर मुकाबला किया। राइफलमैन कैसर गाड़ी में बैठकर काफिले को बेस कैंप की ओर ले जा रहे थे। घात लगाए आतंकवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। आतंकवादियों और सेना के बीच करीब पांच मिनट तक मुठभेड़ चली। इसमें 300 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। आतंकियों ने घने जंगल की आड़ में घात लगाकर हमला किया। रक्षा सूत्राें के अनुसार, हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 4 थी। दहशतगर्दों ने बर्स्ट फायर किए, जिसके चलते वाहन के ड्राइवर और राइफलमैन कैसर को गोली लग गई। गाड़ी में चार पोर्टर भी थे, जिनमें दो पोर्टर वीरगति को प्राप्त हुए। आतंकियों ने पांच मिनट तक लगातार फायरिंग की। राइफलमैन कैसर ने गोली लगने के बावजूद डटकर मुकाबला किया।
अंबाला का गुरजपनीत नेट प्रेक्टिस के दौरान विराट कोहली से गेंदबाजी को लेकर चर्चा करता हुआ