फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइबर सेल ने बरामद की 11,07,654 रुपये की धोखाधड़ी की राशि

Sat, 26 Oct 2024 03:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। साइबर अपराध जांच इकाई ने ऑनलाइन मोड से प्राप्त सात अलग-अलग साइबर शिकायतों में 11,07,654 रुपये की धोखाधड़ी की राशि बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई को ऑनलाइन ठगी की सात शिकायतें मिली, जिसमें कुल 11,07,654 रुपये की राशि शामिल है। यह ऑनलाइन घोटालों, धोखाधड़ी व जालसाज गतिविधियों से की गई थी। डीवाईएसपी मुख्यालय सांबा के तहत साइबर अपराध जांच इकाई की टीम के प्रयासों से 2,00,216 रुपये की वापसी हुई और 9,07,438 रुपये की धोखाधड़ी की गई राशि वापस मिल गई। सभी साइबर शिकायतों पर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी के साथ ऑनलाइन/ऑफ़लाइन जानकारी साझा न करने, अज्ञात गुप्त लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने की अपील की है। सांबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामले उन के पास दर्ज कराएं, जिसमें साइबर शिकायतें ऑनलाइन करने के लिए www.cybercrime.gov.in पर और खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत www.ceir.gov.in पर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें