फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडलायुक्त ने मामला सुलझाने के लिए 9 अगस्त तक का मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के साथ कहासुनी को लेकर मंडलायुक्त से मिले बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिया एसडीएम से सब रजिस्ट्रार के अधिकार लेने का आश्वासन
वकीलों पर हुई एफआईआर का निपटारा कराने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। एसडीएम घगवाल और बार एसोसिएशन सांबा के बीच हुए हंगामे में जम्मू संभाग की सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सांबा बार को पूरा समर्थन दिया है। इसे लेकर नौशेरा, रियासी, जम्मू, आदि जगहों पर प्रदर्शन और रोष रैलियां भी निकाली गईं। इसके अलावा बार शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडलायुक्त रमेश चंद्र से मिलने जम्मू भी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम घगवाल के तबादले की मांग दोहराई। मंडलायुक्त ने मामले को सुलझाने के लिए 9 अगस्त तक का समय मांगा है।
जानकारी के अनुसार बार के प्रतिनिधि मंडलायुक्त से एसडीएम घगवाल के तबादले की मांग को लेकर मिलने पहुंचे। इस दौरान मंडलायुक्त ने वकीलों को आश्वासन दिया है कि एसडीएम से सब रजिस्ट्रार के अधिकार ले लिए जाएंगे। साथ ही वकीलों पर पुलिस थाने में हुई शिकायत का भी निपटारा करवा दिया जाएगा। बार सदस्यों के अनुसार शनिवार को जम्मू संभाग की सभी बार एसोसिएशन के सदस्य सांबा कोर्ट में पहुंच कर दोपहर को प्रर्दशन वाले थे। लेकिन, मंडलायुक्त के आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया। शनिवार को पहले वे सभी एक बैठक करेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार से बार एसोसिएशन के सदस्य काम छोड़ कर हड़ताल पर चल रहे हैं। बार के सदस्यों के अनुसार जब तक उनकी मांग को पूरा नही किया जाता, वह हड़ताल पर ही रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को एसडीएम घगवाल और एक वकील के बीच भूमि की रजिस्ट्री को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर एसडीएम का आरोप था कि वकील ने उनके साथ बदतमीजी की। एसडीएम ने पुलिस में वकील के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। फिर सोमवार को सांबा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने घगवाल में एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रर्दशन किया था। इस पर दोनों पक्षों की ओर से काफी कहासुनी हुई। बाद में बार एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी। इससे आम लोग भी परेशान होने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें