फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मांग, जिला अदालत में चैंबर और महिला बार रूम में हो डिस्प्ले बोर्ड

विज्ञापन
न्यायधीशों को सम्मानित करना गर्व की बात : शर्मा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला अदालत परिसर में वकील चैंबर और महिला बार रूम में डिस्प्ले बोर्ड का प्रावधान हो। इससे सुविधा मिलेगी। यह बात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह में अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने कही। उन्होंने न्यायाधीश रजनीश ओसवाल, राहुल भारती, मोक्षा खजूरिया और वसीम सादिक को सम्मानित किया। मंडलायुक्त रमेश कुमार और कानून सचिव अचल सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शांति प्रार्थना के साथ हुई। अधिवक्ता विक्रम शर्मा ने बार से पदोन्नत न्यायाधीशों की प्रोफाइल और अधिवक्ता के रूप में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। शर्मा ने जोर देकर कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में इन न्यायाधीशों को सम्मानित करना गर्व का पल है। उन्होंने रियासी, उधमपुर, कटरा और कठुआ के जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्षों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी तालमेल बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें