कठुआ के मंदिरों पर खतरा मंड़रा रहा है। ये खतरा किसी और से नहीं खुद प्रकृति से है। कठुआ के महानपुर में बिहानी दरिया के पास पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक माता बनखंडी मंदिर जमींदोज होने की कगार पर है।
बता दें कि मंदिरों की श्रृंख्ला में तीन मंदिर पहले भी जमींदोज हो चुके हैं। मुख्य मंदिर की दीवारों और खंभों पर दरारें आने से सरपंच सुरजीत सिंह व महंत भगवान दास ने विधिपूर्वक माता की मूर्तियां मंदिर से बाहर निकाल ली हैं।