फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बंदुरख हॉकी क्लब ए ने केआईसी को 14-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो) - जीएनएन हॉकी क्लब ने बीएसएफ जम्मू को दी शिकस्त, जम्मू हॉकी लीग के चौथे दिन पुरुष वर्ग के दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू हॉकी लीग के चौथे दिन वीरवार को पुरुष वर्ग में हुए मुकाबले में जीएनएन हॉकी क्लब ने बीएसएफ जम्मू को और बंदुरख हॉकी क्लब ए ने खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) जम्मू को पराजित किया। केके हक्कू स्टेडियम में दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला जीएनएन हॉकी क्लब और बीएसएफ जम्मू के बीच खेला गया, जिसमें जीएनएन ने 3-0 से जीत दर्ज की। जीएनएन के लिए कप्तान सुखिंदर ने दो और गुरप्रीत सिंह ने एक गोल किया।
बंदुरख हॉकी क्लब ए और केआईसी के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। बंदुरख हॉकी क्लब ए ने यह मुकाबला 14-0 से जीता। गुरप्रीत सिंह ने सबसे अधिक सात गोल किए, जबकि सिमनजीत सिंह ने चार, हर्षप्रीत सिंह ने दो और मनकीरन सिंह ने एक गोल किया। मैच में बंदुरख का दबदबा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने पहले क्वार्टर में चार, दूसरे और तीसरे क्वार्टर में तीन-तीन और चौथे क्वार्टर में चार गोल दागे। केआईसी की टीम के खिलाड़ी मैच के अंत तक पिछड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से माय यूथ माय प्राइड के तहत लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। मैच की अंपायरिंग साहिल कुमार और तनीशप्रीत ने की। बलजीत कौर रिजर्व अंपायर और काजल स्कोर जज थीं। दोनों मैच खेल परिषद के हॉकी कोच जगजीत सिंह और दलविंदर सिंह के मार्गदर्शन में खेले गए। इस दौरान गार्गी और सोनिया मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें