फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में नरसंहार का आरोपी 23 साल बाद गिरफ्तार, सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक

Thu, 09 May 2019 04:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदीपोरा पुलिस ने नरसंहार के आरोपी मोहम्मद मकसूद मीर को 23 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बांदीपोरा की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में कपवाड़ा जिला जेल भेज दिया। आरोपी को 11 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


 मोहम्मद मकसूद मीर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी 23 साल से पुलिस से बच रहा था। एक गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे बरवाला कंगन से गिरफ्तार किया गया।  

क्या था मामला
5 अक्टूबर 1996 को दो महिलाओं व पांच पुरुषों सहित सात लोगों की हत्या हुई थी। इसमें आरोपी की संलिप्ता पाई गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अदालत से उसकी गिरफ्तारी के बारे में कई बार आदेश जारी हुए परंतु वह अज्ञात स्थान पर अब तक छिप कर रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तान का नागरिक

सांबा के सीमावर्ती पोस्ट बैनगलाड फारवर्ड से बुधवार शाम बीएसएफ की 80वीं वाहिणी के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को उस समय दबोच लिया जब वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक शाम को सीमावर्ती पोस्ट बैनगलाड की सीमा के पिलर नं. 0535 के निकट एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा में प्रवेश कर रहा था। जवानों ने उसे दबोच लिया।

पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद अफजल (32) पुत्र लियाकत अली निवासी निहार तहसील शकरगढ़, जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई है। पाक नागरिक अभी तक बीएसएफ की हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें