फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा प्रशासन ने नौगाम हादसे पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिला प्रशासन ने श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को शोक सभा का आयोजित की। इस दौरान उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस मौके पर एडीसी जफर हुसैन शॉल, मुख्य योजना अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें