फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेआरएल ने 24 को किया कश्मीर बंद का एलान, जेकेएलएफ पर बैन को बताया अलोकतांत्रिक

Sat, 23 Mar 2019 07:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
यासीन मलिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध को अलगाववादी संगठनों के मंच ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने अलोकतांत्रिक करार देते हुए रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


जेआरएल के प्रवक्ता ने 24 मार्च को कश्मीर बंद का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की सरकार ने कश्मीरियों की आजादी की मांग को दबाने के लिए ही जेकेएलएफ पर बैन लगाया है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर जो पांच साल का बैन लगाया है वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है और हम इसका विरोध करते हैं। 

जेआरएल ने लोगों से कहा कि वह नई दिल्ली की कश्मीर विरोधी साजिशों को नाकाम करने और कश्मीरियों पर हो रहे अत्याचार व कश्मीरी संगठनों पर पाबंदी के खिलाफ रविवार को कश्मीर बंद को पूरी तरह कामयाब बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें