फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के 33 नेताओं की विदेश यात्रा पर पाबंदी, पूर्व विधायक को दुबई जाने से रोका 

Sat, 14 Nov 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के 33 नेताओं के विदेश जाने पर रोक लगाई गई है। इसके चलते नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक अलताफ अहमद वानी को वीरवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर दुबई की उड़ान में बैठने से रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया, कि उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं है। अलग-अलग पार्टी के नेताओं वाली इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन


दुबई में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे पहलगाम से विधायक रह चुके वानी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि, मुझे रोकने के लिए अधिकारियों को शुक्रिया। मेरे पास अब कोई सामान नहीं है, क्योंकि मेरा बैग परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चला गया। मैं दिल्ली में हूं। 

वानी ने बताया, मैं दोपहर में हवाई अड्डे पहुंच गया था। इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचते ही मुझे अलग कमरे में ले जाया गया। ऐसा लगा कि पासपोर्ट में गड़बड़ी है, लेकिन वहां मुझे करीब तीन घंटे बैठाये रखा गया। इसके लिए कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें जाने दिया गया। वानी ने कहा, इसके बाद मैंने परिवार को यात्रा पर जाने को कहा और इमिग्रेशन से इस मसले को स्पष्ट करने को कहा। करीब तीन घंटे बाद वानी को पासपोर्ट लौटाते हुए बताया गया कि मार्च 2021 तक उनके विदेश यात्रा करने पर रोक है।
विज्ञापन

 
पिछले साल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दी थी 37 लोगों की सूची

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले साल 5 अगस्त को करीब 37 लोगों की सूची भेजी थी जिन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं थी। तीन महीने के बाद इस सूची में कुछ संशोधन किया गया और 33 लोगों की विदेश यात्रा पर रोक को बरकरार रखा गया।

पिछले वर्ष 5 अगस्त को किए गए थे नजरबंद
जम्मू कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद किए गए राजनीतिक दलों के नेताओं में अलताफ भी शामिल थे, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें