फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में पूरी तरह साफ होगा बालटाल मार्ग

Mon, 22 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। यात्रा के दोनों रूटों का सर्वेक्षण करने के बाद पंचतरणी बेस कैंप की समीक्षा की। सेना के 15 कोर के जीओसी जरनल सुब्रत साहा और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने राज्यपाल को सुरक्षा इंतजाम की जानकारी दी। राज्यपाल ने यात्रा में शामिल सभी एजेंसियों से कहा है कि सभी कार्यों को वक्त पर पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने बालटाल, दोमेल और पंचतरणी बेस कैंपों पर सुविधाओं की समीक्षा की। कैंप निदेशकों से वोहरा ने कहा कि आपसी तालमेल बनाकर कैंप निदेशक सभी तरह के मामलों को सुलझाएं। अधिकारियों ने बताया कि पंचरणी में 11 लंगर, 321 शौचालय, 900 टेंट, 50 दुकानें स्थापित कर दी गई हैं। बालटाल से पवित्र गुफा तक का मार्ग लगभग साफ कर लिया गया है। कुछ काम बचा है, उसे एक हफ्ते तक निपटा लिया जाएगा।

श्रम और पशु एवं भेड़ पालन विभाग ने जानकारी दी कि सोनमर्ग में पालकी, घोड़ा आदि का पंजीकरण किया जा रहा है। बालटाल में फायर कंट्रोल रूम स्थापित करने पर भी बात हुई है। सोनमर्ग विकास प्राधिकरण अगले कुछ दिन में यहां फायर कंट्रोल रूम की तैयारियों को लेकर माक ड्रिल करेगा। राज्यपाल ने यात्रा मार्ग और बेस कैंपों पर साफ सफाई पर जोर दिया है। सीएपीडी विभाग को सभी कैंपों पर राशन पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बालटाल और दोमेल बेस कैंपों में बिजली और पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। यहां मोबाइल नेटवर्क ने काम करना शुरू कर दिया है। बालटाल में जेके बैंक का एटीएम भी लगेगा। बीआरओ से सोनमर्ग से बालटाल तक सड़क की हालत ठीक करने को कहा गया। बालटाल में 40 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है। यहां एक्सरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कैंपों में स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बल अपने स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें