मीरां साहिब। पंचायत मरालिया ब्लॉक मीरां साहिब आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ थीम पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ नीरज भारद्वाज मुख्य अतिथि और पीमा पंडिता विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान, फ्लैगशिप योजना के उद्देश्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सैकड़ों छात्राएं, बालिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं सरपंच और पंच मौजूद थे। सीडीपीओ ने बताया कि यह दिवस महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार ने वर्ष 2008 में शुरू किया, जिसका उद्देश्य सभी असमानता वाली लड़कियों के बारे में लोगों में जागरूकता करना है। भारतीय समाज इस दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड और एक बालिका के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
कार्यक्रम में मरालिया पंचायत की सरपंच अंजूरानी, नायब सरपंच हरदेव सिंह, पंच मनमोहन कुमार, पंच रुचि डोगरा सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स व कई ग्रामीण भी मौजूूद थे।