फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा का बदला नहीं, भाजपा के लिए हुई बालाकोट स्ट्राइक : महबूबा

Tue, 19 Jan 2021 02:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों को टीआरपी तमाशा बनाकर भाजपा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एक न्यूज चैनल प्रबंधकों के बीच प्रेषित संदेशों को लेकर महबूबा ने ट्विटर पर कई सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट कर कहा, 'आज यह साबित हो रहा है कि बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पुलवामा हमले का प्रतिशोध नहीं बल्कि एक पार्टी को चुनाव में लाभ देने के लिए उठाया गया कदम था। इसकी सच्चाई भाजपा के चहेते न्यूज एंकर के साथ ही साझा की गई।'

उन्होंने लिखा कि भाजपा ऐसे विमर्श को तैयार करती है, जिसका वास्तविकता से नाता नहीं होता। लोगों को फर्जी खबरें परोसकर देश के भीतर और बाहर काल्पनिक दुश्मनों के बारे में सोचने को मजबूर किया जाता है। देश यह जानना चाहता है कि ऐसी परिस्थितियों की कीमत कौन चुकाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें