फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहले लॉक तोड़ा, फिर साथ लाए लोड कैरियर में मोटरसाइकिल लाद कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। बख्शी नगर में व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में मोटरसाइकिल चोरी किया है। व्यक्ति ने पहले मोटरसाइकिल का लाॅक तोड़ा और इसके बाद उसे अपने साथ एक लोड कैरियर में डालकर ले गया।
विज्ञापन


बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं मेडिकल काॅलेज जम्मू की पार्किंग से भी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बख्शी नगर के आकाश ने बताया कि उसने घर के बाहर रविवार की रात बाइक नंबर आर15 जेके02सीटी 0687 पार्क की थी। सोमवार को सुबह देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो बाइक चोरी करने वाले के पीछे एक नीले रंग का लोड कैरियर ऑटो दिखा। पहले व्यक्ति ने बाइक का लाॅक तोड़ा और उसे हाथ से रेंगते हुए कुछ दूर तक ले गया। उसके पीछे पीछे ऑटो आ रहा था। थोड़ी दूर जाकर ऑटो चालक और व्यक्ति ने बाइक को उसमें डाला और भाग गए। उन्होंने बताया कि जिस जगह से बाइक चोरी हुई है उस क्षेत्र से पिछले एक महीने में कार समेत 4 वाहन चोरी हो चुके हैं। जीएमसी जम्मू की पार्किंग से जेके02सीएस 7326 नंबर की स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई। चोरी करने वाला सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें