फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर छोड़ मुंबई क्यों लौट गए सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर की वादियों में एक माह से ज्यादा समय तक ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग करने के बाद सलमान खान और करीना कपूर मुंबई वापस लौट गए। जबकि शूटिंग टीम के सदस्य बुधवार को लौटेंगे। फिल्म की 30 फीसदी शूटिंग पहलगाम और सोनमर्ग की वादियों में हुई है।
विज्ञापन


कैटरीना के ऊपर एक कव्वाली पहलगाम के अशमुकाम क्षेत्र में स्थित एक दरगाह में फिल्माई गई है। फिल्म के निर्माता खावर जमशीदी के अनुसार सलमान कश्मीर में गुजारे दिनों से काफी खुश हैं। सलमान ने जल्द नई फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर आने का वादा भी किया।

लंबे समय से कटरीना कैफ से जुदा-जुदा रहने वाले सलमान खान के दिल में आखिरकार कश्मीर की खूबसूरत वादियों ने एकबार फिर उसकी पुरानी गर्लफ्रैंड की याद ताजा कर दी। कश्मीर में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौटे सलमान ने ट्विटर पर लिखा, ‘प्राकृतिक सौंदर्य में कश्मीर बहुत अमीर है। माशाअल्लाह, माशाअल्लाह।’
विज्ञापन


प्राकृतिक के नजारों को याद करते हुए सलमान ने प्रशंसकों को ट्वीट किया, ‘माशाअल्लाह, माशाअल्लाह से याद आया कि कैटरीना कैफ भी कश्मीर से है।’ कैटरीना इंग्लैंड में रहने वाले कश्मीरी बिजनेसमैन मोहम्मद कैफ और सुजाने की बेटी है।
विज्ञापन

सलमान क्यों मांग रहे हैं बाढ़ की दुआ

उल्लेखनीय है कि ‘माशाअल्लाह, माशाअल्लाह ....’ कबीर खान की ‘एक था टाइगर’ फिल्म का गीत है, जो 2012 में कश्मीर में ही सलमान और कटरीना पर फिलमाया गया था। कटरीना और सलमान के बीच इश्क के चर्चे लंबे समय तक रहे, लेकिन बाद में उनके रिश्तों में खटास आ गई थी।

कश्मीर की खूबसूरती का जिक्र करते हुए सलमान ने ट्वीट किया, ‘जिसने कश्मीर नहीं देखा तो क्या देखा, कहते हैं कहीं जन्नत है तो वह इधरिच है, इधरिच है, इधरिच है।’ सलमान ने शिकारे और बर्फ से ढकी पहाडि़यों की तस्वीरें डालते हुए लिखा, ‘कश्मीर को सिर्फ पर्यटन, पर्यटन, पर्यटन की बाढ़ से भर दो।’

सलमान ने तीन कश्मीरी बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीर ट्विटर पर डालते हुए लिखा, ‘कश्मीरी सेब से मीठे हैं कश्मीरी बच्चे।’ कश्मीर की सड़कों पर घूमते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए खुद की एक तस्वीर डाल सलमान ने लिखा, ‘वाह यार मजा आ गया। कमाल करते हो कश्मीरी जी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें