शहर का प्रमुख बाहू किला रात की रोशनी में अब जगमगाता दिखाई देगा। पूरे किले की बाहरी तरफ कोरिया से विशेष रूप से मंगवाई गई एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। काम पूरा होने पर यह किला अब रात को रोज रंग-बिरंगी रोशनी नहाएगा।
सितंबर में नवरात्र पर बावे वाली माता के भक्तों को यह नायाब तोहफा भेंट कर दिया जाएगा। जेडीए के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आरएल अंगुराना ने बताया कि किले के बाहरी तरफ 104 एलईडी फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं।
किले के भीतर 135 एलईडी लाइट लगाने का अलग से प्रस्ताव है। कोरिया से मंगवाई गई एलईडी लाइट की विशेषता यह है कि यह सिर्फ 90 वाट पर जलेगी, जिससे बिजली की बचत भी होगी। इसमें सफेद और पीले रंग की दो एलईडी लाइट भी होंगी।