फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लड़कों में करणवीर व परम और लड़कियों में सुहानी व डायमंड ने जीता अंडर-17 युगल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो) तीन दिवसीय पंडित डीडी मगोत्रा मेमोरियल सब जूनियर जम्मू ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तीन दिवसीय पंडित डीडी मगोत्रा मेमोरियल सब जूनियर जम्मू ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन सोमवार को एमए स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों और लड़कियों के सभी आयुवर्गों के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-17 आयुवर्ग के युगल स्पर्धा में लड़कों में करणवीर और परम की जोड़ी ने और लड़कियों में सुहानी और डायमंड की जोड़ी ने विजेता ट्राफी जीती।
वहीं, एकल स्पर्धा के फाइनल में लड़कों में उद्यन शर्मा और लड़कियों में सुहानी शर्मा विजेता रही। इसी तरह अंडर-15 आयुवर्ग में लड़कों में कार्तिक और कनिष्क मल्ल की जोड़ी ने युगल का खिताब जीता, जबकि करणवीर ने एकल का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कियों में सुहानी शर्मा ने एकल का खिताब जीता। इसी तरह अंडर-13 आयुवर्ग में लड़कों में हर्ष और विवान की जोड़ी ने युगल, जबकि हर्ष शर्मा ने एकल का खिताब अपने नाम किया। लड़कियों में पावनी गुप्ता ने एकल में ट्राफी जीती। उत्कर्ष भाउ ने लड़कों में और तारा शान ने लड़कियों में अंडर-11 आयुवर्ग के एकल स्पर्धा में ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के युगल के फाइनल में करणवीर और परम की जोड़ी कनिष्क और कार्तिक की जोड़ी को 21-16, 21-09 के दो लगातार सेटों में हराकर विजेता बनी। वहीं, लड़कियों में सुहानी और डायमंड की जोड़ी ने यशस्वनी और श्रेया की जोड़ी को 21-14 और 21-12 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
अंडर-17 आयुवर्ग के एकल के फाइनल में लड़कों में उद्यन शर्मा ने कार्तिक गुप्ता को 21-08, 21-09 से हराकर विजेता बने, जबकि लड़कियों में सुहानी शर्मा ने पावनी गुप्ता को 21-18, 21-14 से हराकर यह कारनामा किया। अंडर-15 आयुवर्ग के लड़कों के युगल स्पर्धा में कार्तिक और कनिष्क मल्ल की जोड़ी ने आरुष और आर्यन की जोड़ी को 21-09, 21-18 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। वहीं, लड़कों के एकल स्पर्धा के फाइनल में कनिष्क मल्ल ने करनवीर सिंह को 23-21, 21-16 से हराकर विजेता बने, जबकि लड़कियों के एकल स्पर्धा के फाइनल में सुहानी शर्मा ने पावनी गुप्ता को 21-09, 21-14 से हराया।
अंडर-13 आयुवर्ग के लड़कों के युगल स्पर्धा के फाइनल में हर्ष और विवान की जोड़ी ने आरव मल्ल और रिषित की जोड़ी को 21-17, 21-10 से हराया। वहीं, एकल स्पर्धा के फाइनल में लड़कों में हर्ष शर्मा ने विवान चिब को 21-10, 21-19 से हराया, जबकि लड़कियों में पावनी गुप्ता एलीना भाउ को 10-21, 21-13 और 23-21 से हराकर विजेता बनी। इसी तरह अंडर-11 आयुवर्ग के एकल स्पर्धा के फाइनल में लड़कों में उत्कर्ष भाउ ने आरव मल्ल को 21-14, 08-21, 21-18 से हराया, जबकि लड़कियों में तारा शान ने अक्षिनी मन्हास को 21-17, 12-21, 21-11 से हराया। मैच क्वालिफाइड नेशनल अंपायर राहुल शर्मा की देखरेख में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए
प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू सिटी एंड डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के तत्वावधान में स्टार्स बैडमिंटन क्लब जम्मू द्वारा किया गया था। समापन समारोह में जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. ओडी शर्मा, संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर पाल सिंह, इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सूरज भान सिंह, बीएजेके के महासचिव बलबीर जम्वाल, उपाध्यक्ष डीवी शर्मा, कोषाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और स्वर्गीय डीडी मगोत्रा के बेटे अजय शर्मा और राजन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें