फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपराधियों पर पीएसए का शिकंजा, कइयों की कुंडली तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुख्यात तस्करों व अपराधियों पर नकेल, चार से पांच एफआईआर वालों का दबोचने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू कर दी है। चार से पांच एफआईआर में शामिल अपराधियों की पहचान कर इन पर पीएसए लगाने की तैयारी है। एसएसपी ने थानेदारों को ऐसे अपराधियों की पहचान कर इन्हें जल्द दबोचने का निर्देश दिया है। बता दें कि अब तक की मुहिम में एक दर्जन से अधिक अपराधियों पर पिछले दो महीनों में पीएसए लगाया जा चुका है। इनमें नशा तस्कर, पशु तस्कर व कुख्यात अपराधी शामिल हैं। बता दें कि पिछले एक महीने में जिला पुलिस ने फरार गैंगस्टरों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़ों को पकड़ने की बड़ी कार्रवाई की है। एक महीने में 40 ऐसे लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जो पुलिस को चकमा देकर भागे हुए थे।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष योजना बनाई गई है जिस पर थाना प्रभारी काम कर रहे हैं। पांच पशु तस्करों पर हाल ही में पीएसए लगाया गया है। जो अपराधी चार से पांच बार अपराध कर फरार हैं, उन्हें दबोचने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं। जम्मू को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस की विशेष रणनीति सक्रिय है। कुछ अपराधियों की सूची भी तैयार की गई है। जो बार-बार एक ही तरह के अपराध में शामिल पाए जा रहे हैं। इनको जल्द ही काबू किया जाएगा। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों, भू माफियाओं को साफतौर पर चेतावनी है कि वे पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकते। उन पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं होगी, बल्कि संपत्तियां भी कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें