फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और अमृतसर विश्वविद्यालय आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वीरवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय की जीएनडीयू अमृतसर के साथ भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पीयू चंडीगढ़, एमडीयू रोहतक, पीटीयू जालंधर ने भी शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में मेजबान का सफर खत्म हो गया है। महिला वर्ग के मुकाबलों में जम्मू विश्वविद्यालय ने दून विश्वविद्यालय देहरादून को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर जोरदार आक्रमण जारी रखे और उन्हें सफलता भी मिली। टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और सीधे सेटों में जीत अपनी झोली में डाली।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में मेजबान खिताबी दौड़ से हुआ बाहर

इसके अलावा पीयू चंडीगढ़ ने लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में 2-0, एमडीयू रोहतक ने एनपीयू फगवाड़ा को 2-1 और पीटीयू जालंधर ने एचपी विश्वविद्यालय शिमला को 2-0 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पीयू चंडीगढ़ बनाम एएमयू अलीगढ़, एमडीयू रोहतक बनाम पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और पीटीयू जालंधर बनाम दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच मुकाबला होगा।

पुरुष वर्ग में एमडीयू रोहतक ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर को 3-0, उत्तराखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय देहरादून ने जीजीएसआईपी दिल्ली को कांटे की टक्कर में 3-2 और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला को 3-1 से पराजित किया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एमडीयू रोहतक बनाम दिल्ली विश्वविद्यालय, उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून बनाम एलपीयू फगवाड़ा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बनाम जीएनडीयू अमृतसर के बीच भिड़ंत होगी। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने शारीरिक शिक्षा विभाग विवि के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ सहित अन्य पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें