बडगाम। मध्य कश्मीर आबकारी रेंज ने शुक्रवार को बडगाम के चाडूरा तहसील में पंजान गांव स्थित ईंट-भट्टों पर अभियान चलाकर 380 लीटर लहन और पांच लीटर अवैध शराब बरामद किया। छापेमारी करने वाली टीम में मध्य कश्मीर के आबकारी और कराधान अधिकारी, तीन रेंज इंस्पेक्टर और अन्य क्षेत्रीय अधिकारी शामिल थे।जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संवाद